संतकबीरनगर। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की। पुलिस ने अपील की कि यदि किसी गांव अथवा मोहल्ले में रात में कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। दिन के समय विशेष रूप से फेरी लगाने वालों अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी दे, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। संवाद