संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक की न्याय पंचायत बजहरा में मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक बीईओ आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें इम्तियाज अहमद प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सुजिया द्वारा प्रिंट रिच मटेरियल के प्रयोग पर प्रकाश डाला गया एवं एआरपी रविचंद्र ने बताया कि विद्यालय को नवंबर में निपुण बनाने पर चर्चा और नेट परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षकों को प्रेरित किया गया।
बैठक में बीईओ ने विद्याज्ञान परीक्षा फॉर्म को बीआरसी पर समय से पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विद्यालय में छात्रों का नामांकन के सापेक्ष अधिक उपस्थित पर प्रकाश डाला गया। नोडल शिक्षक संकुल रामनिवास द्वारा पांच पॉइंट टूल किट के प्रयोग के विषय में चर्चा की।
बैठक में रामनिवास, राजेंद्र प्रसाद, बेलाल अहमद, मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी, मुकेश कुमार, रामगोपाल, अजय कुमार, राणा प्रताप, अजीजुल्ला, विनय सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रही।