रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत छितौनी और पारासिर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजित हुई। आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित मामले आए। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल में 11:00 बजे से पौली ब्लाॅक के छितौनी में एडीओ एजी दयाराम यादव ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाएं बताईं। इनमें आवास, पेंशन, सम्मान निधि के 15 मामले आए। इन्हें सुन कर निस्तारित किया गया। संवाद