फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या : डॉ. सुधांशु

Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मगहर। भारत सरकार के कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस का जलवायु परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार काजीपुर में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि एआरसी डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डाॅक्टर सुधांशु अमिताभ मिश्र ने कहा कि आज के परिवेश में ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या है। इन्हें हम सब लोगों को मिलकर इसे हल करना है। इसके कारण जलवायु में बदलाव, तापमान में वृद्धि, कृषि पर बुरा प्रभाव, मृत्यु दर में वृद्धि, प्राकृतिक आवास का नुकसान जैसे हानिकारक दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा एक ऐसा दुष्प्रभाव भी है, जिस पर किसी ने गौर नहीं किया है। वह यह है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मच्छरों की तादाद में निरंतर बढ़ोतरी हो रही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अत्रेश श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ते रहना, ऑक्सीजन की मात्रा, कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ जाना, पृथ्वी पर प्रदूषण बढ़ना, कमजोर जीव-जंतुओं की प्रजातियों का धीरे-धीरे समाप्त हो जाना, पृथ्वी पर पेड़-पौधों की संख्या में कमी हो जाना, ग्लोबल वार्मिंग कहलाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरव निषाद, रितेश पासवान, अब्दुर्रहमान उर्फ विक्की खान, अवधेश विश्वकर्मा, मुख्तार खान, राकेश गौतम, कुलदीप वर्मा, सुहैल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें