फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाने पर बनी रणनीति

Sun, 31 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रहरि समाज की बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद के मैरिज हाॅल में रविवार को अग्रहरि समाज की बैठक जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई। इसमें महाराजा अग्रसेन की एक भव्य प्रतिमा लगाने और महाराजा अग्रसेन चौराहा के नामकरण पर चर्चा की गई।
प्रदेश संरक्षक बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि शहर में महाराजा अग्रसेन की एक भव्य प्रतिमा लगाने तथा महाराजा अग्रसेन चौराहा का निर्माण किया जाना है। इसके लिए यह बैठक बुलाई गई है। हम सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील करना चाहते हैं कि सभी लोग मिलकर इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर आगे बढ़ाएं। यूथ जिलाध्यक्ष कपीस अग्रहरि ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को पूर्ण करने के लिए हम सभी को तन-मन-धन से तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

इसी के साथ यह भी निर्णय लिया गया कि अग्रहरि समाज की बैठक हर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को सम्पन्न होगी। बैठक का संचालन महामंत्री श्रीधर अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जवाहर लाल अग्रहरि, सत्या अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, नित्यांनद अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, संजय अग्रहरि, बिन्नू अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, रतन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें