धनघटा। द्वाबा महोत्सव में मंगलवार को तहसील स्तरीय बेसिक स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की कीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। हैंसर, पौली एवं नाथनगर के लगभग 65 बच्चों भाग लिया। शुभारंभ नगर पंचायत के प्रतिनिधि नीलमणि ने किया। रंगोली, गोली चम्मच दौड़, बालिका व बालक वर्ग की दौड़, सुलेख, चित्रकला प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए सरकारी योजनाएं चल रही हैं। हर कार्यक्रम में इन्हें अवसर प्रदान किया जाना जरूरी है। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद स्पेशल एजुकेटर वीरेंद्र चौधरी, धर्मराज, शंभू प्रसाद, मोना गौतम, दुर्गेश यादव, दिलीप यादव, दिग्विजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद