फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जर्जर संसाधन दे रहे दगा, 12 घंटे शहर में ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 31 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास के समीप बिजली के फाल्ट को ठीक करते बिजलीकर्मी।
विज्ञापन
-लोकल फाॅल्ट व लो वोल्टेज की समस्या बनी मुसीबत
विज्ञापन


- शहर में 24 की जगह 14 घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऊपर से बिजली के जर्जर संसाधन दगा दे रहे हैं। बार-बार बिजली गुल हो रही है। जिससे शहरवासियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। लोकल फाॅल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या भी जस के तस बनी हुई है। शहर की स्थिति यह है कि 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। शनिवार रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

शासन का निर्देश है कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील क्षेत्र को 21 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। बावजूद इसके बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। हालांकि औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल फीडर से जुड़े लाइन के पुराने जर्जर जंपर को बदलने के साथ ही अनुरक्षण का कार्य किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में ढीले तार व्यवस्थित किए गए। लेकिन अब भी बिजली की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन



शहर के नेदुला, सरौली, मैलानी, अंसार टोला, पठान टोला, बरई टोला, पटखौली, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति काफी बदतर है। रविवार को बार- बार बिजली ट्रिप कर रही थी। जिसकी वजह से रात 12 बजे से शाम पांच बजे तक मात्र सात घंटे ही बिजली मिल पाई। जिससे कारण उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में न तो घर में चैन मिला और न ही बाहर। साथ ही इनर्वटर भी जवाब दे गया।

बिजली न रहने से लोगों के सामने पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है। कारण यह है कि मोटर न चलने से घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति और भी बदतर है। मगहर कताई मिल फीडर में आए दिन दिक्कते आ रही हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।

छुट्टी में घर में रहना हुआ मुश्किल
रविवार को अवकाश था। जिसके कारण जहां बच्चे घर पर थे वहीं विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी भी छुट्टी मना रहे थे। लेकिन बिजली की बार-बार कटौती ने छुट्टी का दिन खराब कर दिया। लोग गर्मी से परेशान रहे और हाथ के पंखे के सहारे समय गुजारना पड़ा।



बिजली कटौती पर शहरवासियों ने क्या कहा



बिजली के संसाधन काफी पुराने और जर्जर हैं। जिसके कारण बिजली बार-बार ट्रिप कर रही है। इससे लोगों े परेशानी उठानी पड़ रही है। कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है।
अमित जैन- व्यापारी

शहर को 24 घंटे बिजली देने का निर्देश है लेकिन 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। दुकानदारी भी चौपट हो रही है। बिजली न रहने से दुकान भी जल्दी बंद करना पड़ रहा है। घर में महिलाएं व बच्चे उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

दिलीप अग्रहरि- व्यापारी

बिजली की आवाजाही के कारण घर में चैन नहीं मिल पा रहा है। पंखा, कूलर न चलने से काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में बिजली आपूर्ति में सुधार की जरूरत है।
कवलजीत कौर- गृहणी
00000000000000000000000
बार- बार बिजली ट्रिप कर रही है। जिसके कारण पानी का संकट खड़ा हो गया है। भोजन तैयार करने से लेकर पानी न होने से स्नान आदि में दिक्कत आ रही है।
सोनम श्रीवास्तव- गृहणी
00000000000000000000000
बिजली की कटौती के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समय उमस भरी गर्मी है। जिसके कारण पसीने से लथपथ हो जाना पड़ रहा है।
राजकुमार-शहरवासी

बिजली आपूर्ति मेें सुधार के दावे फेल हैं। लाे-वोल्टेज और लोकल फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
संदीप कुमार, शहरवासी



बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पुराने जर्जर जंपर बदले गए हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए भी कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा।
-रणधीर कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें