फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे का प्रिंटर खराब

विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक-रे फिल्म मशीन खराब होने पर मोबाइल पर एक्स रे फिल्म लेती स्वास्थ्य कर्मी।संव
विज्ञापन
- मरीजों के मोबाइल फोन पर दी जा रही एक्सरे फिल्म
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे का प्रिंटर खराब हो गया है। ऐसी स्थिति में एक्सरे फिल्म मरीजों के मोबाइल पर दी जा रही है, जिससे चिकित्सकों के लिए मरीज के मोबाइल फोन पर एक्सरे फिल्म देखकर पर रोग को समझने में दिक्कत हो रही है। वहीं ऐसे मरीज जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, वह भी परेशान हो रहे हैं।
जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब होने से चिकित्सकों की समस्या बढ़ गई है। एक्सरे करने बाद टेक्नीशियन एक्सरे फिल्म की फोटो खींच कर मरीज के मोबाइल पर दे रहा है। मोबाइल फोन पर एक्सरे फिल्म को देखकर रोग को समझना चिकित्सकों के लिए कठिन हो रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्सरे मशीन का प्रिंटर काफी समय से खराब है, जिसे समय से न बनवाकर मोबाइल फोन से खींच कर मरीज के मोबाइल पर एक्सरे फिल्म दी जा रही है। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मरीज के मोबाइल पर एक्सरे फिल्म देखकर मोबाइल रोग को पकड़ने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को विशेष दिक्कत हो रही है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। वह किसी दूसरे के मोबाइल पर एक्सरे फिल्म लेकर चिकित्सक को दिखाने को मजबूर हो रहे हैं।
0000000000000000000000

एक्सरे मशीन का प्रिंटर बनवाने का निर्देश दिया गया है। प्रिंटर शीघ्र सही करा दिया जाएगा।
-डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें