धर्मसिंहवा/मेंहदावल। बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने मंगलवार को जिले के धर्मसिंहवा थाने का निरीक्षण किया। एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कस्बे में उन्होंने पैदल गश्त भी किया। मेंहदावल में उन्होंने चौकीदारों को टार्च वितरित किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती दिनेश कुमार पी मंगलवार को धर्मसिंहवा थाने का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, सीसीटीएनएस कार्यालय हेड मोहर्रिर कार्यालय, बंदी गृह, व शस्त्रागार का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में आपराधिक स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। संवाद