फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढने के बाद भी नहीं मिली महिला शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ढूंढने के बाद भी नहीं मिली महिला शिकायतकर्ता
विज्ञापन

डीपीआरओ ने नाथनगर में शिकायत की जांची वास्तविकता
धनघटा। ग्राम पंचायत नाथनगर में पीएम आवास पात्रता सूची की वास्तविकता जांचने बुधवार को डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद गांव में पहुंचे। शिकायतकर्ताओं के घरों की भौतिक स्थिति देखी। जबकि एक महिला शिकायतकर्ता को ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली।
ग्राम पंचायत नाथनगर के कुछ लोगों ने सीडीओ अतुल मिश्र को शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें दिनेश, झन्नेलाल, दुर्गेश, शैलू पत्नी महेंद्र, चंद्रशेखर, जरीना पत्नी गुलाम और शमीमा का हस्ताक्षर शामिल था। आरोप लगाया था कि इन लोगों का नाम पीएम आवास पात्रता सूची में है, लेकिन ब्लॉक कर्मी बगैर प्रधान और सदस्यों की जानकारी के सूची से नाम हटा दिया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर बुधवार को डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद नाथनगर पहुंचे। शिकायतकर्ता के घरों की स्थिति देखी। आवास पात्रता मानक का मूल्यांकन किया। भौतिक, आर्थिक स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद डीपीआरओ महिला शिकायतकर्ता जरीना पत्नी गुलाम की तलाश में गांव में एक छोर से दूसरे छोर तक भटकते रहे, लेकिन उस नाम की महिला का पता नहीं चला। इस मौके पर एडीओ पंचायत आनंद मोहन, सचिव पिंटू यादव, प्रधान खदेरन चौहान, ब्लॉक कोआर्डिनेटर स्वच्छता संदीप शुक्ला, दिलीप कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें