फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्म चेतना यात्रा का स्वागत हुआ

Sun, 29 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
स्वागत हुआ। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 नगर पंचायत हरिहरपुर में रविवार को धम्म चेतना यात्रा पर पहुंची। जहां बौद्ध भिक्षुओं का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का मकसद लोगों में भेदभाव रहित धर्म का जागरण करना और आपस में भाईचारा कायम करना है। हरिहरपुर के रंगपाल तिराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ.धम्म नीर्यो ने कहा कि सभी मजहब के लोगों को आपस में मिलकर रहना चाहिए। जाति धर्म के नाम पर नफरत न फैलाएं और जीवों पर दया करें। सभी धर्म बराबर हैं इसलिए आपस में लड़ें नहीं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता कायम रहे, इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक सुभाष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर देश के विकास में जुटने की जरूरत है। धम्म यात्रा इसी उद्देश्य को लेकर जन जागरण अभियान पर निकली है। इस अवसर पूर्व चेयरमैन बनवारीलाल, वंश विकास पांडे़य, रघुनंदन त्रिपाठी, विजय शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें