फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर के दरबार में श्रद्धालुओं ने चढ़ाई खिचड़ी

विज्ञापन
कबीर चोरा परिसर में झूले का आनंद लेते लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संत कबीर के दरबार में श्रद्धालुओं ने चढ़ाई खिचड़ी
विज्ञापन

पूरे दिन चलता रहा कबीर भजन
मेले में उमड़ी भीड़, लोगों ने की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर(संतकबीरनगर)। मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को भी संत कबीर की समाधि व मजार पर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। कबीर दर्शन के साथ मन्नतें भी मांगीं। मेले में खरीदारी की।
मकर संक्रांति पर्व परंपरागत रूप से 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 15 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे तक श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने सत्संग में शिरकत की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। महंत विचार दास ने बताया कि सद्गुरु कबीर महान संत रहे हैं। उन्होंने ऊंच नीच, भेदभाव, छुआछूत व धर्म के विभेद को दूर कर विश्व को मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कबीर के विचारों को आज पूरा विश्व आत्मसात कर रहा है। इस मौके पर डॉ. हरिशरण शास्त्री, केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, रामलखन दास उर्फ लाल बाबा, शांति दास, अवधेश सिंह, रामसरन दास, राम सेवक दास, कल्पनाथ दास, विनोद दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
कबीर भजन पर झूमे श्रद्धालु
कबीर चौरा परिसर के समाधि स्थल पर साधु-संतों ने भजन प्रस्तुत किया गया। कबीर भजन गायक डॉ. हरिशरण शास्त्री ने बीत गयो रे दिन भजन बिना रे, व कहवां से आइल बाटा कहवां तू जइबा ये पिजड़ा के पंछी... सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। भजन गायक ननके साहेब बलरामपुर ने हमारे मड़इया के साहेब रखवार हो, बहुत दिनन पर सद्गुरु मोरा आइल... सुनाया। इस मौके पर हरियाणा के संतोष साहेब, संत केशव दास, अरविंद शास्त्री, अवधेश सिंह, सिबतैन मुस्तफा, विनोद दास, राम सेवक दास, संत शांति पुजारी दास, विजय तिवारी, गुलाम हुसेन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें