फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रसहरा गांव में गिरी गुब्बारे में बंधी डिवाइस, मचा हडकंप

Fri, 01 Sep 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद के रसहरा में गिरा गुब्बारे में बंधी डिवाइस। संवाद
विज्ञापन
- मौसम और तापमान मापने का बताया जा रहा उपकरण
विज्ञापन

- फोरेंसिक टीम ने डिवाइस को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रसरहा गांव में सुबह नौ बजे गुब्बारे में बंधा डिवाइस गिरा। इसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फाेरेंसिक टीम ने उपकरण को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक यह मौसम व तापमान की जानकारी के लिए गुब्बारे के माध्यम से उड़ाई जाने वाली एक डिवाइस है।
रसहरा गांव के जोखन राय के दरवाजे पर गुब्बारे के माध्यम से आसमान में उड़ रही एक डिवाइस गिरी। मौके पर कौतुहल का विषय बन गया। सूचना पर कोतवाल सर्वेश राय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि सुबह नौ बजे हवा में सफेद रंग के गुब्बारे के साथ एक प्लास्टिक का स्टैंड, उसमें बंधी एक छोटी डिवाइस जो रेशम के धागे और रस्सी से बंधी थी, नीचे गिर गई। अचानक गुब्बारा फटने से डिवाइस नीचे गिरी। डिवाइस के अंदर पेंसिल सेल व इलेक्ट्राॅनिंक उपकरण लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त डिवाइस को मौके पर फोरेंसिक टीम के माध्यम से कब्जे में ले लिया गया। डिवाइस के संबंध के बताया जा रहा है कि यह मौसम व तापमान की जानकारी के लिए गुब्बारे के माध्यम से उड़ाई जाने वाली एक डिवाइस है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान के मामला ला दिया गया है। जैसा आगे निर्देश होगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें