फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत मगहर के विकास पर हुआ मंथन

Thu, 08 Jun 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष अनवरी बेगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर के विकास, नाली, जल निकासी, इंटरलॉकिंग आदि पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अपने वार्ड से संबंधित प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि बोर्ड की पहली बैठक शांतिपूर्ण माहौल में हुई। सदस्यों ने नाली, सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था में मुद्दा उठाया। इस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि कबीर चौरा से नगरपंचायत आफिस तक सड़क, विभिन्न भवनों के जीर्णोद्धार करने के साथ ही कान्हा गौशाला का भी नए सिरे से जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
इस्टीमेट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में स्थायी जेई न होने के कारण इस्टीमेट नहीं मिल पाया है। बाढ़, बारिश के मद्देनजर कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगर किसी मुहल्ले में जलभराव होता है तो इमरजेंसी में जल निकासी के लिए पांच पंपिंगसेट की व्यवस्था की जाएगी। सभासद रूही बेगम ने अपने प्रस्ताव में वार्ड-13 में विद्युतीकरण का मुद्दा उठाया। साथ ही वार्ड में लगे दो हाईमास्ट को सही कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद मेंहदी हसन ने बताया कि वार्ड में बने कुएं का सुंदरीकरण किया जाए। सभासद रईस आलम ने नगर से मुहल्ला इस्लामनगर को जोड़ने वाले रास्ते पर रेलवे पुलिया के नीचे से अंडरपास का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष अनवरी बेगम ने कहा कि नगर के विकास के लिए वह कटिबद्ध हैं। सदस्यों का जो भी प्रस्ताव आया है, उस पर आपसी सद्भाव से मिलजुलकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा।
बैठक में सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, ईओ वैभव सिंह, संजय दूबे, सभासद सरिता पासवान, मुसर्रत जहां, अमीरुद्दीन, रईस आलम, अब्दुल कलाम, आतिफ ओबैद, अवधेश सिंह, मेंहदी हसन, कृष्णचंद सैनी, मोहसिना खातून, अतुल श्रीवास्तव, जमुसहर, रूही बेगम मौजूद रही।
0000000000000000000000000
ठेका कर्मचारी को दी गई श्रद्धांजलि
मगहर। नगर पंचायत की बैठक से ठेका कर्मचारी ओम प्रकाश यादव उर्फ मुलायम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में अध्यक्ष अनवरी बेगम, नूरुज्जमां अंसारी आदि मौजूद रहे।
000000000000000000000000
विकास में हर संभव सहयोग करेंगे : विधायक
मगहर। नगर पंचायत मगहर के कार्यकारिणी की बैठक में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मगहर महान संतकबीर की धरती है, जहां से एकता भाईचारे का संदेश पूरे विश्व को जाता है। हमें भी भेदभाव के बिना जनता की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करना है। उन्होंने नगर के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मगहर- कटसहरा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सर्वे का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें