फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नावध गांव में विकास कार्यों की हुई जांच

Tue, 27 Jun 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल ब्लॉक के नावध गांव में विकास कार्यो की जांच करती टीम।संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। विकास खंड के ग्राम पंचायत नावध में डीएम के निर्देश पर विकास कार्यों की जांच मंगलवार को हुई। इस दौरान डीआईओएस मनमोहन शर्मा, ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता व ब्लॉक के स्थानीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम नावध निवासी अरविंद चौधरी, वीरेंद्र मौर्या, जयप्रकाश मौर्या ने डीएम के यहां 19 बिंदुओं पर ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, गौशाला, चकरोड निर्माण समेत कई विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने टीम गठित कर जांच कराते हुए आख्या तलब की है।
जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर डीआईओएस मनमोहन शर्मा, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड सतीश चंद्र की टीम ग्राम पंचायत में जांच के लिए पहुंची। बिंदुवार शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के साथ जांच शुरू की गई। लोगों का बयान भी दर्ज किया। जांच के दौरान ग्राम पंचायत में लगाए गए पौधे सिर्फ कागजों में नजर आए।
विज्ञापन

मौके पर कार्य कराया हुआ नहीं पाया गया। पूरे दिन जांच टीम ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की एक-एक बिंदु पर जांच गहनता से की। दोनों पक्षों के विरोध के कारण टीम को जांच करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जांच को लेकर हड़कंप मचा रहा। शिकायतकर्ता भी जांच टीम के साथ एक-एक बिंदु की जांच कराने में जुटे रहे। जांच कमेटी ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें