फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण की रासलीला व रुक्मिणी विवाह का किया वर्णन

Mon, 26 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित बूंदीपार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक कुंदन पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने रास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सज-धज कर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने रास शुरू किया। रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस प्रकार सब राजाओं को जीत लिया और विदर्भ राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधि पूर्वक पाणिग्रहण किया। उस समय द्वारकापुरी के घर-घर बड़ा ही उत्सव मनाया जाने लगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाठक, अनिल पाठक, रामसरन, ओमप्रकाश सिंह, मदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें