संतकबीरनगर/ मेंहदावल। स्कूलों में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के काम में धीमी प्रगति पर बीएसए ने नाराजगी जताई है। सभी को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिकता से सभी विद्यार्थियों की आईडी बनाएं और कक्षा-एक के बच्चों के नाम यू-डायस पोर्टल पर जोड़ें। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए डीजी स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा अपार आईडी बनाने का निर्देश जारी किया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने का जिम्मा विद्यालयों को सौंपा गया लेकिन जिले में इसकी शुरुआती प्रगति फिलहाल धीमी है। संवाद