सांथा क्षेत्र के गनवरिया चौराहे का मामला
- सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा विकास खंड के गनवरिया चौराहे पर नालियां जाम हो गई हैं, जिससे चौराहे का पानी सड़क पर फैल गया है, लेकिन सफाईकर्मी द्वारा नाली साफ नहीं किया जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया और डीपीआरओ से सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शनिवार को गनवरिया चौराहे के ग्रामीण पूर्व प्रधान बबलू चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किए। ग्रामीण ईश्वर चंद्र अग्रहरि, रामचंद्र मद्धेशिया, अंशु मद्धेशिया, हनुमान कनौजिया, राहुल जायसवाल, संत कुमार चौधरी, विशाल चौधरी आदि कहना था कि छह माह से सफाईकर्मी नहीं आ रहा है। ब्लाॅक पर शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे चौराहे की नालियां जाम पड़ी हैं। पानी सड़क पर फैल रहा है। आने-जाने वाले लोग गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं।
इस संबंध में डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी लगवा कर नालियों को साफ कराया जाएगा। अगर दोषी मिलते हैं तो कार्रवाई भी की जाएगी।