फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिपाही पंकज के समर्थन में प्रदर्शन

Thu, 17 Oct 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। गोरखपुर में डॉक्टर अनुज सरकारी और सिपाही पंकज के बीच हुए मारपीट के मामले में पंकज के समर्थन में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों ने सिपाही पंकज की तरफ से भी केस दर्ज करने के साथ ही डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य रामसुरेश चौरसिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन कर पंकज के समर्थन में नारेबाजी की। रामसुरेश चौरसिया ने कहा कि सिपाही पंकज पर लगाए गए केस वापस लिए जाएं और उन्हें जेल से बाहर किया जाए। डॉक्टर अनुज सरकारी व उनके स्टॉफ के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

डॉक्टर अनुज सरकार का लाइसेंस निरस्त किया जाए जो इस तरह के अमानवीय घटना महानगर में करते रहते हैं। इसलिए डॉक्टर ने बाउंसर पाल रखे हैं। डॉक्टर के आय की जांच ईडी से कराई जाए। कहा कि पत्नी को दिखाने गए सिपाही पंकज पर जानलेवा हमला किया गया। यह किसी डॉक्टर को शोभा नहीं देता है। उल्टे पंकज के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जो सही नहीं है।
विज्ञापन

चिकित्सक और अस्पताल कर्मियों का इस तरह का अमर्यादित आचरण किसी भी परिस्थिति में क्षमा योग्य नहीं है। कहा कि पंजक को रिहा किया जाए, जिससे बड़ा जन आंदोलन न हो सके और पीड़ित को न्याय मिल सके। रविंद्र चौरसिया, शशिकांत यादव, अजय कुमार, अंकुश अग्रहरि, विशाल चौरसिया, महेंद्र कुमार, संजय, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें