फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 04:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आक्रोश रैली में शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिखाई ताकत
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय नेतृत्व और अटेवा के आह्वान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षकों-कर्मचारियों ने आक्रोश रैली निकाली। शहर में पैदल व बाइक मार्च निकाल कर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
आक्रोश रैली एचआरपीजी कॉलेज से चलकर कलक्ट्रेट पर पहुंचा। अटेवा ने केंद्र सरकार से देश भर में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से गुजारिश की गई है कि एनपीएस या यूपीएस किसी भी दशा में शिक्षकों-कर्मचारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि देश के लगभग एक करोड़ कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं, क्योंकि नई पेंशन व्यवस्था एनपीएस के दुष्परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित यूपीएस एनपीएस से भी ज्यादा खराब है। इसमें शिक्षकों कर्मचारियों का हित और भी असुरक्षित है। इसलिए मानवीय दृष्टिकोण तथा देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों, पैरामिलिट्री जवानों तथा उनके परिवार के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाए।
इस दौरान अटेवा के मंडलीय संगठन मंत्री डॉ. मुकेश कुमार यादव, सच्चिदानंद सिंह,नवीन त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, अरविंद चौधरी, उदयभान सिंह पटेल, हरिकिशोर सिंह, पंकज चौधरी, केसरीलाल, अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन संगठनों की रही सहभागिता
आक्रोश रैली में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, चकबंदी लेखपाल संघ, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, राजकीय नर्सिंग एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ, लैब टेक्नीशियन संघ, रेडियोलॉजी संघ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें