फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग पर प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने बुधवार को शहर में जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर पेपर आउट करने के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युआवों का एक समूह बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंच गया। युवाओं का कहना था कि 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो गया। पेपर इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया पर उत्तर सहित परीक्षा संपन्न होने के पूर्व ही वायरल हो चुका था। इससे सापित होता है कि परीक्षा में व्यापक पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ। ऐसे हालात में परीक्षा निरस्त कर पुन: कराई जाए। इसके साथ ही पेपर आउट कराने से संबंधित लोगों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। इस दौरान बलराम यादव, रविकांत यादव, विनय, दीपक कुमार, सुमित, सुखबीर मणि, नित्यानंद, गोपाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल युवाओं के एक वर्ग ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से जुलूस निकाला, जो आजाद चौक तक गया। वहां मौजूद धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान को ज्ञापन सौंपा। इन युवाओं ने भी पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अजय, राजेश, विजय, मोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें