फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान व मछली मंडी हटाने की मांग

Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के व्यापारियों ने बुधवार की शाम अलग अलग बैठक कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि को समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास के साथ ही चौराहे के आसपास स्थित देशी शराब की दुकानों को हटाने के लिए प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर मछली व मुर्गे की दुकानों को भी कहीं अलग मंडी लगाने की बात कही। इसपर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक कर क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। हैंसर चौराहे व अन्य प्रमुख चौराहों की साफ सफाई, लाइटिंग और सड़कों के पटरियों के चौड़ीकरण पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों का कहना था कि चौराहे के पास शराब की भट्ठियों के होने से अराजकता फैल रही है। शाम होते ही पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है ,जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही परिवार को लेकर चलने में भी दिक्कत होती है। इस लिए शराब भट्ठियों को चौराहे से दूर किया जाना जनहित में है। इसके अलावा मछली व मुर्गे की दुकानों को भी चौराहे से दूर किया जाए। हैंसर व धनघटा में नाला निर्माण कार्य कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें