रोसयाबाजार। ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इसको देखते हुए विभिन्न चौराहों पर लोगों ने ब्रेकर लगाने की मांग की है। राम जानकी मार्ग छावनी से लेकर सिकरीगंज तक लगभग 70 किलोमीटर सड़क फोरलेन हो जाने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन तेज हो गया है। नवंबर में रामपुर चौराहे पर एक स्कूली बच्ची की मौत हो गई, जबकि पौली चौराहे पर बैंक के सामने वृद्ध की मौत समेत अन्य घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्र के कपिल देव कनौजिया, उदयराज अग्रहरी, चंद्रप्रकाश तिवारी, पप्पू तिवारी, टिल्लू बाबा, नरसिंह प्रजापति आदि ने दोनों तरफ एक-एक ब्रेकर लगाने की मांग की है।