फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नीट का परिणाम रद्द करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 21 Jun 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नीट यूजी का घोषित परिणाम रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले परीक्षार्थियों ने बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ कुमार नागवंशी के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों का कहना था कि नीट यूजी 5 मई को संपन्न कराई गई, जिसमें 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में कई सेंटर पर गलत प्रश्नपत्र दिया गया जिससे विद्यार्थियों का समय बर्बाद हुआ। परीक्षा के दौरान बिहार में पेपर लीक हुआ और इस मामले में 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विद्यार्थियों का कहना था कि नीट में गड़बड़ी की वजह से मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी करने वालाें का मनोबल टूटा है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे अभ्यर्थियों ने परिणाम रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सचिन कुमार, उदयराज, राहुल मद्धेशिया, धनन्जय कुमार, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें