मेंहदावल। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवा में होने से यात्रियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री के समक्ष विधायक बस चलाने की मांग उठाई। मंत्री ने वंचित मार्गों पर बस चलाने का आश्वासन दिया है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के मेंहदावल से घूरापाली, मेंहदावल से बेलहर कला होते हुए रुधौली भनवापुर, मेंहदावल से नंदौर सेमरियावां होते हुए बस्ती, मेंहदावल से लखनऊ कानपुर समेत कई मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कराने के लिए परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही उक्त मार्गों पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। संवाद