फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर में 10 शय्या अस्पताल की उपमुख्यमंत्री से मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। भाजपा कार्यसमिति सदस्य गौरव निषाद ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने मगहर में 10 शय्या का अस्पताल बनवाने की मांग करते हुए उन्हें पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया कि मगहर संतकबीर की समाधि और मजार स्थली है। यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। नगर पंचायत बने 35 वर्ष से अधिक हो गए हैं। इसके बावजूद मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। गरीब, मजदूर और बुनकर लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। गौरव निषाद ने लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें