संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। भाजपा नेता राजेश उर्फ गुडडू वर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे आदित्य कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मगहर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग पत्र सौंपा।
राहेश वर्मा ने कहाकि संत कबीर की निर्वाण स्थली पूरे विश्व में साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी प्रेम के लिए जानी जाती है। जो हिन्दू मुस्लिम एकता की अद्वितीय मिशाल है। इसकी महत्ता को देखते हुए देश ही नही दुनिया के पर्यटक दर्शन के लिए कबीर की निर्वाणस्थली मगहर में आते रहते है। मगहर रेलवे आदर्श स्टेशन के रूप में भी दर्ज है। इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव न होने से आम नागरिको के साथ ही पर्यटको व श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर की महत्ता को देखते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव जरूरी है।