संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन अनवरी बेगम ने नगर में विद्युत संबंधी कई समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद को पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि गर्मी में आए दिन फाल्ट होता रहता है। जिससे जनता काफी परेशान रहती है। जिससे नगर में विद्युत स्टेशन बनना बहुत आवश्यक है।
नगर के तमाम स्थानों पर बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जाती है। उन वार्डों में खंभे लगवाए जाएं। नगर में जर्जर विद्युत पोल व तार की तत्काल मरम्मत की जाए। सभी स्ट्रीट लाइट को बदलकर एलईडी लाइट लगवाएं। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, मोहम्मद असअद, सुहेल अख्तर समेत अन्य मौजूद रहे।