फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाजीपुर की बेटी को न्याय दिलाने की मांग हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गाजीपुर की एक बेटी को न्याय दिलाने की मांग तेज होती जा रही है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम आलोक कुमार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। सपा कार्यकर्ता पहले पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मामले में दोषी अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें