संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। साथ ही इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी जनक प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। जल्दबाजी में परीक्षा परिणाम घोषित कर कुछ विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी मिले उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान प्रदेश सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव सिंह, यूथ जिलाध्यक्ष सूर्यकांत मौर्या, छात्र युवा संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष मेहताब आलम, अरविंद यादव, प्रतिमा यादव आदि मौजूद रहीं।