संतकबीरनगर। डांडिया कार्यक्रम में शामिल अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने कहाकि 23 अक्तूबर को एचआर इंटर कॉलेज में नवरात्र पर डांडिया कार्यक्रम आयोजित था। जिसमे नगर के अधिकांश प्रतिष्ठित तथा व्यापारी समाज के परिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रारंभ होने के थोड़ी देर बार अराजक तत्व अश्लील शब्द तथा हूटिंग करने लगे। उससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सांस्कृतिक उत्सव में अवरोध उत्पन्न किया गया। शहर का माहौल खराब करने का प्रयास हुआ। जिससे व्यापारी समाज में आक्रोश एवं भय व्याप्त है। उन्होंने अराजक तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अमित जैन, पवन जायसवाल, विनीत चड्ढा, शिवाजी गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, हरिलाल गुप्ता, अनूप वर्मा, प्रिंस वर्मा, शिव कुमार यादव, संजीव भाटिया, निकेश पोद्दार, सुमित जायसवाल, ओमकार मद्धेशिया, महमूद खान, पेशकार अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।