फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गलत सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 06 Oct 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। ब्लॉक क्षेत्र के बर्डपुर के बूडा गांव के ग्राम प्रधान भवानी शंकर शुक्ल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उनके ग्राम पंचायत में गोशाला पर दर्जन भर से अधिक जानवरों के मृतक होने की गलत सूचना दिया गया। जिससे मौके पर डाॅक्टर की टीम के साथ जिले के अधिकारी भी जांच किए तो वहां ऐसी कोई बात नहीं थी। सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। ग्राम प्रधान भवानी शंकर शुक्ल का कहना है कि गावों में इस समय फर्जी टेलीफोनिक सूचना, बेवजह परेशान करने की नियत से प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। जिससे हम लोग त्रस्त आ चुके हैं। अगर कोई फर्जी गलत सूचना दे रहा है या प्रार्थना पत्र दे रहा है तो जांच कराई जाए और अगर सूचना गलत पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें