फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
कार्यालय में डीआईओएस से वार्ता करते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन

चयन वेतनमान, एरियर, मृतक आश्रित की नियुक्ति, बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बकाया व तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग की
संतकबीरनगर। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में डीआईओएस से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान, एरियर, मृतक आश्रित की नियुक्ति, बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के बकाया व तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान का मुद्दा उठा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय ने कहा कि जनपद में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि बस्ती सहित अन्य जनपदों में मई माह तक का वेतन निर्गत कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के बकाया पारिश्रमिक देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई विद्यालय के प्रबंधक शिक्षकों के चयन वेतनमान की पत्रावली कार्यालय में प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे प्रकरणों की समीक्षा करके समुचित कार्रवाई की जाए। डीआईओएस ने मांगो पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री गिरजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, जितेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें