संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोग के लिए ईवीएम, वीवीपैट की एफएलसी के उपरांत नान फंक्शनल ईवीएम, वीवीपैट को बंगलुरू भेजा जाना है। इसके लिए गोरखपुर को सेंटर बनाया गया है। उसमें जिले से 47 बीयू, 58 सीयू एवं 127 वीवीपैट को दो नवंबर को वेयर हाउस से गोरखपुर सेंटर के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वेयर हाउस पर दो नवंबर को 11 बजे उपस्थित होने को कहा है, जिससे कि उनकी देखरेख में इसे भेजवाया जा सके। संवाद