कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा में मत मिला हिरण
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना अंतर्गत चंगेरा मंगेरा गांव में घायल एक हिरण ने बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के अभाव में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चंगेरा मंगेरा गांव में गांव के बाहर मंदिर के पास एक हिरण घायल अवस्था में मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मी जब मौके पर पहुंचे तबतक हिरण की मौत हो चुकी थी। वन कर्मी प्रदीप साहू ने बताया कि मौके पर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को दफना दिया गया। संवाद