deeem banakar edeeem ko thagane kee koshish
- फोटो : KHALILABAD
व्हाट्सएप पर चैटिंग करके किसी प्रोजक्ट का हवाला देकर धन की मांग की और लौटाने की भी बात कही
- बातचीत का लहजा अलग होने से सतर्क हुए, जनपदवासियों से भी साइबर ठगों से सावधान रहने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की फोटो लगाकर साइबर अपराधी ने रविवार को दोपहर में एडीएम राजस्व एवं वित्त मनोज सिंह से व्हाट्सएप पर चैटिंग करके ठगने का प्रयास किया। नंबर दूसरा होने और चैटिंग का लहजा अलग होने से एडीएम को कुछ गड़बड़ लगी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डीएम के साथ ही एसपी और एएसपी को दी। पुलिस ने उक्त नंबर की जांच शुरु कर दी है।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में दो बजे के करीब डीएम प्रेम रंजन सिंह की तस्वीर लगाकर किसी ने फे क आईडी से उनसे व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरु की। उन्हें मैसेज भेजा कि कुछ प्रोजक्ट हं, जिसे आज प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें कुछ धन की आवश्यकता है। जिसकी पूर्ति आप करिए और दिन के अंत में रकम लौटा देंगे। एडीएम ने बताया कि उन्हें शक हुआ तो उन्होंने डीएम से फोन पर वार्ता की। चैटिंग का लहजा भी डीएम जैसा नहीं था। जबकि जालसाज ने खुद को डीएम संतकबीरनगर होना बताकर रौब गांठा। जबकि डीएम प्रेमरंजन सिंह का वैसा व्यवहार करने का तौर तरीका ही नहीं है। इसकी सूचना एसपी सोनम कुमार और एएसपी संतोष कुमार सिंह को दी। एएसपी ने मामले की जांच सर्विलांस सेल के जरिए शुरु करा दी है। एडीएम ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जनपद वासियो को आगाह किया है कि वे ऐसे फ्राड करने वालों से सतर्क रहे।