फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के संग गया था नहाने: नदी में डूबने से हुई मौत, शव की तलाश में बुलानी पड़ी स्पेशल टीम

Tue, 23 May 2023 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।

सार

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डूबे युवक अफरोज का शव एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम ने राप्ती नदी से ढूंढ लिया। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के राप्ती नदी डूबे युवक के शव बरामदगी में जुटी एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम।स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ रविवार की शाम क्षेत्र के बढ़या ठाठर के करीब राप्ती नदी में नहाने के दौरान गहराई में जाने से युवक डूब गया था। पुलिस ने क्षेत्रीय गोताखोरों को उसे ढूंढने में लगाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की सहायता से काफी मशक्कत के बाद डूबे युवक का शव रविवार की दोपहर बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रविवार को दोस्तों के साथ बोलेरो से चार युवक बढ़या ठाठर के समीप खैरा मंदिर के पास राप्ती नदी में स्नान करने गए थे। उसी दौरान जनपद गोरखपुर के थाना पीपीगंज वार्ड संख्या छह निवासी अफरोज (20) उर्फ राज पुत्र अब्दुल उर्फ भोला नदी की गहराई में जाने से डूब गया। मामले की सूचना दोस्तों के जरिये परिजनों को हुई, वह भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी मेंहदावल पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ एवं नौलखा पुलिस डूबे युवक के शव बरामद करने के लिए राप्ती नदी में उतरे तो दोपहर में डूबे युवक का शव बढ़या ठाठर डुमरिया के बीच राप्ती नदी से बरामद हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डूबे युवक अफरोज का शव एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम ने राप्ती नदी से ढूंढ लिया। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें