- शुक्रवार को राप्ती का जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटा
- 79.30 मीटर पर राप्ती का जलस्तर स्थिर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर अब घट रहा है। शुक्रवार को 79.35 मीटर जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी मापी गई। वर्तमान समय में राप्ती का जलस्तर 79.30 मीटर पर स्थिर हो गया है। जिससे क्षेत्रीय लोगों तथा विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
राप्ती नदी का जलस्तर चार दिनों तक लगातार बढ़ रही थी। बृहस्पतिवार को राप्ती का जलस्तर 79.35 मीटर पर पहुंच गया था जो लाल निशान से मात्र 15 सेंटीमीटर नीचे था। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर क्षेत्रीय तथा विभाग के लोगों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन शुक्रवार को जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की कमी देखी गई, जिससे लोगों ने राहत के सांस ली। विभागीय अधिकारी भी घटते जल स्तर को लेकर राहत महसूस कर रहे है।
जलस्तर घटने के बाद भी बेलौली बिशनपुर बांगर तथा नौगो मैं जलाता तटबंध से सटकर बह रहा है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। ड्रेनेज खंड द्वितीय के सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता की टीम तटबंध पर जमी हुई है। लगातार तटबंध तथा जलस्तर की निगरानी कराई जा रही है। अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जल स्तर राप्ती का घट रहा है। आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। कहीं से कोई दिक्कत परेशानी नहीं है। एक-दो दिन में नदी का जलस्तर काफी नीचे आ जाएगा। जलस्तर घटने से लोगों में राहत है
मांझा में फैल रहा पानी सरयू का पानी
धनघटा। सरयू नदी बढ़ते क्रम में शुक्रवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। नदी सुबह आठ बजे 79.000 मीटर पर बह रही तो शाम चार बजे 79.100 सेंटीमीटर पर पहुंच गई। नदी अब खतरे के निशान 79.400 सेमी से 30 सेमी नीचे रह गई है।
जुलाई माह से अब तक नदी के जलस्तर में चौथी बार वृद्धि हो रही है। इसके पहले नदी का पानी बढ़ने से नदी और एमबीडी बांध के बीच की 50 प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी है। नदी का पानी बढ़ते हुए खालेपुरवा, ढोलबजा, गुनवतिया, चकदहा, दौलतपुर, पटौवा, आगापुर गुलरिहा का साधु टोला बाढ़ के पानी से घिरने लगा है। एमबीडी बांध के सुरक्षा के लिए ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारी कर्मचारी बाध पर डेरा डालना शुरू कर दिए हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि बांध पूरी तरह मजबूत है। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन नदी अभी बांध से दूर है।