संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बेलवा मिश्र निवासी युवक की राजस्थान में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार को शव पहुंचने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया।
बेलवा मिश्र निवासी बाबूराम ने बताया कि बेटा सचिन 22 वर्ष ट्रक पर खलासी का काम करता था। बुधवार रात ट्रक मुंबई से राजस्थान के लिए सामान लेकर जा रहा था, जहां किसी ढाबे पर खाने खाने के बाद ट्रक के पास सो गया। जिसके बाद किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे सिर में काफी चोट आ गई तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार को हुई तो घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह जब शव गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। घर का इकलौता कमाऊ पुत्र होने के नाते घर में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। दूसरा भाई अभी मात्र सात वर्ष का है। जिससे सभी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।