संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पठान टोला निवासी युवक की मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पठान टोला निवासी धर्मराज ने बताया कि उसका छोटा भाई शेरू (25) को मंगलवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई। उसके बाद वह बेसुध हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद