लौहरौली। दुधारा थाना पर तैनात एसआई राम नक्षत्र भारती की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद मील थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी एसआई राम नक्षत्र यादव लगभग पिछले आठ माह से दुधारा थाना पर तैनात थे। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि नौ फरवरी की रात करीब 12:30 बजे एसआई रामनक्षत्र भारती की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनको सीने में काफी दर्द होने लगा। जिस पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सेमरियवां और फिर जिला अस्पताल में दिखाया गया। आराम होने पर वापस थाने लाया गया, फिर करीब छह बजे उनके सीने में काफी दर्द होने लगा। जिस पर घर वालों से बात कर एसआई रामसूरत प्रसाद व कांस्टेबल भीम की मदद से दवा इलाज के लिए गोरखपुर भेजवाया गया। वहां से उनको लखनऊ रेफर किया गया था। जहां पर एसआई रामनक्षत्र भारती का दवा इलाज चल रहा था। लखनऊ स्थित प्राइवेट अस्पताल में 15 फरवरी की रात में उनका निधन हो गया। संवाद