फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बस ने ट्रक में मारी टक्कर, महिला परिचालक की मौत, मां-बेटे समेत आठ यात्री घायल

Sat, 04 Mar 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस की रफ्तार अधिक होने से चालक ने खोया नियंत्रण, आगे चल रही ट्रक से टकरा जाने से हुआ हादसा
विज्ञापन

- एक घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैना पेपर मिल के पास शुक्रवार की रात तेज गति की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस की महिला परिचालक की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे समेत आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

गोरखपुर के राप्ती नगर डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार को यात्रियों को लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। रात करीब ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैना पेपर मिल के पास तेज गति से चल रही बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे बस ने आगे चल रही ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस की परिचालक नेहा यादव (28) निवासी खुर्रमपुर राजघाट गोरखपुर की मौत हो गई। जबकि रवि चतुर्वेदी पुत्र प्रमोद चतुर्वेदी निवासी बड़हलगंज गोरखपुर, विक्रम प्रसाद पुत्र हेमराज निवासी महुई सिकरीगंज गोरखपुर, चंद्र बहादुर पुत्र सोन बहादुर निवासी कैंट लखनऊ, अफजल खान निवासी धनहा थाना श्यामदेउरवा महराजगंज, चंद्रावती पत्नी आशुतोष निवासी पीपीगंज गोरखपुर, रवि मिश्रा पुत्र विंध्याचल निवासी विंद्रवलिया भटनी देवरिया, नीतू सिंह पत्नी सुनील निवासी अशोकनगर शाहपुर गोरखपुर और शिवेंद्र सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी अशोकनगर शाहपुर गोरखपुर घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल सर्वेश राय, मगहर चौकी इंचार्ज रजनीश राय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घायल रवि मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बस के यात्री शिवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में उनके साथ मां भी घायल हुई हैं। बस में करीब 30-32 यात्री सवार थे। बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे। हादसे की वजह का जिक्र करते हुए बताया कि बस का चालक इतनी तेज गति से बस चला रहा था कि नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रही ट्रक से टकरा गया। हादसे के कारण जोरदार आवाज हुई तो आसपास के लोग जुट गए। बाद में पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव और एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र भी पहुंच गए और घायलों से घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि जिला अस्पताल से सिर्फ घायल रवि मिश्रा रेफर हुए। इसके अलावा अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। जबकि दो घायल शहर के एक प्राइवेट अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें