फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्या या डूबने से हुई मौत...बना संशय, चार संदिग्धों से पूछताछ

Fri, 26 Jan 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- समय माता मंदिर के पीछे पोखरे में मिला शव
विज्ञापन

-वायरल वीडियो से चिह्नित किए गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली व समय माता मंदिर के पीछे पोखरे में मिले शव के मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या या डूबने से मौत हुई इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए घटना की सत्यता जानने में जुटी हुई है। फिलहाल घटना में स्थानीय पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
गौरतलब है कि बरई टोला निवासी पंकज चौरसिया का शव पुलिस ने समय माता मंदिर पोखरे से एक दिन पूर्व बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी जद्दोजहद के बाद देर शाम को पंकज का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत होना पाया गया। जबकि पुलिस ने घटना से पूर्व वायरल वीडियो के आधार पर चार संदिग्धों को अपने हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई, मोहल्लेवाले वायरल वीडियो को देखकर मारपीट कर हत्या करने के बाद समय माता मंदिर के पीछे पोखरे में शव को फेकने का आरोप लगा रहे हैं। इसके वजह से अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। मार-पीट कर पंकज की हत्या कर शव को फेंकने व डूबने से स्वाभाविक मौत होने पर संशय बना हुआ है।

पंकज चौरसिया के मौत मामले में गहराई से छानबीन की जा रही है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें