फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा सभासद पर जानलेवा हमला, दो पर केस

Tue, 18 Jun 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड गौरीराई से निर्वाचित भाजपा सभासद को सोमवार देर शाम वार्ड के ही दो लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया। सभासद अरुणेंद्र राय के तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गौरीराई वार्ड के सभासद अरुणेंद्र राय पुत्र बालेश्वर राय ने तहरीर देकर कहा है कि वे 17 जून की देर शाम अपनेड्राइवर और लेबर को काम दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि चुनावी रंजिश के कारण रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे वार्ड गौरीराई के ही रहने वाले सुनील कुमार साहनी, अखिलेश कुमार साहनी धारदार हथियार से हमला कर दिए। इसमें दाहिने हाथ में चोटें आईं और एक उंगली भी टूट गई। आरोप है कि लाठी डंडे से भी मारपीट की। सभासद ने तहरीर में कहा कि किसी तरीके से वह जान बचाकर भागे। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें