खलीलाबाद क्षेत्र के बयारा चौराहे की घटना
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शहर के मुखलिसपुर राेड निवासी 40 वर्षीय पिंटू मद्धेशिया पुत्र ओमप्रकाश बयारे चौराहे पर चाय की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को वह सुबह दुकान पर गए थे। उसी रात आठ बजे के करीब उनका शव संदिग्ध हालात में बयारे चौराहे के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास मिला। शव को लेकर परिजन घर लेकर चले गए। जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि पिंटू बीमार रहता था। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद