फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया दुर्घटना का केस
विज्ञापन

- परिजन वारदात की परिस्थितियाें का तर्क देकर जता रहे हत्या की आशंका, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगरधनघटा। बृहस्पतिवार की सुबह महुली क्षेत्र के गोलहटा गांव निवासी युवक का शव धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भिटनी तिराहे के पास सड़क के किनारे मिला। पुलिस दुर्घटना में युवक की मौत मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, मौके की स्थिति हत्या की ओर संकेत कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित परिजनों हत्या की आशंका जताई। परिजन युवक के मोबाइल फोन के जरिए मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
महुली क्षेत्र के गोलहटा गांव निवासी 21 वर्षीय छोटू उर्फ सत्यम पटेल पुत्र राम प्रताप का शव बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भिटनी तिराहे के पास सड़क की पूरब पटरी पर मिला। राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे बड़े भाई शुभम पटेल ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई सत्यम पटेल के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित पिता राम प्रताप और बड़े भाई शुभम पटेल ने बताया कि उसकी खुद की ट्रैक्टर-ट्राॅली है। छोटा भाई चालक का कार्य भी करता था। बुधवार की रात ट्राॅली को भिटनी तिराहे पर किनारे खड़ा करके छोटा भाई सत्यम घर चला गया था।
विज्ञापन

पीड़ित बड़े भाई ने बताया कि सत्यम का शव देखकर वह हड़बड़ा गया था। उसने पुलिस की पूछताछ में पहले बता दिया था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सत्यम की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना मानकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पीड़ित पिता ने कहा कि यदि पुलिस सत्यम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाले तो घटना की हकीकत पता चल जाएगी। अंतिम संस्कार करने के बाद वे एसपी से मुलाकात करके घटना के बारे में बताएंगे। जबकि एसओ भगवान सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसी के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर में सोया था, बिना बताए पैदल चला गया था डेढ़ किमी दूर
बड़े भाई शुभम पटेल ने बताया कि रात में परिवार के लोग छत पर सोए थे। जबकि छोटा भाई नीचे सोया था। रात में कब और किसके बुलाने पर वह घर से पैदल बिना कुछ बताए डेढ़ किलोमीटर दूर निकल गया, यह रहस्यमय बना हुआ है। छोटे भाई के शरीर पर हल्की चोटें हैं। शरीर पर मिली। मौके पर मामूली खून बहा था। शव देखने से लग रहा था कि पांच घंटे पहले ही सत्यम की मौत हुई होगी। शव सड़क की पूरब दिशा में पटरी पर था। हालात बता रहे हैं कि सत्यम की हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें