- पांच दिन पूर्व मुंबई से घर आया था, बखिरा कस्बे के खाली पड़े मकान में मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। रविवार को बखिरा स्थित पुराने नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित खाली पड़े मकान में युवक का शव रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटका मिला। घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बखिरा कस्बे के रहमत अली (20) पुत्र अब्दुल गनी पांच दिन पूर्व मुंबई से कमाकर बखिरा आया था। दो घरों में एक घर खाली रहता था, जबकि दूसरे मकान में ही घर के अन्य सदस्य रहते थे। रहमत रविवार की दोपहर में खाली पड़े मकान में दरवाजा बंद कर अंदर चला गया। काफी देर तक खाली मकान का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। मजबूर परिजन पड़ोसी के छत से मकान में जाने में पर देखा तो रहमत का शव छत की कुंडी से लटका मिला। परिजन इस घटना को देकर आवक रह गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। रहमत की मौत का कारण परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं।
पिता अब्दुल गनी ने बताया बेटा रहमत काफी सीधा व मिलनसार था। मुंबई से आने के बाद बखिरा में फल बेचता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।