फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंखे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 19 Oct 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के हैंसर बाजार में बृहस्पतिवार की देर शाम पंखे से 26 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हैंसर बाजार निवासी रामबुझ का 26 वर्षीय बेटा आशुतोष गौतम दिल्ली में रहकर काम करता था। वह तीन दिन पहले घर लौटा था। रामबुझ का हैंसर बाजार में दो घर है। बृहस्पतिवार की शाम आशुतोष दूसरे घर पर पहुंचा जहां परिवार के लोग नहीं थे। कुछ देर बाद घर के लोग खोजते दूसरे घर पहुंचे तो आशुतोष का फंदे से लटका शव मिला। शव देखकर परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी धनघटा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि आशुतोष मनोरोगी था। उसका इलाज गोरखपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां चल रही था। आशुतोष की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें