फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुराल में छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र के बूंदीपार गांव निवासी, सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र में हुई थी शादी
विज्ञापन

- ससुराल से वापस आने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के बूंदीपार गांव निवासी 32 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को छत की कुंडी से लटका मिला। घटना से एक दिन पूर्व युवक सिद्धार्थनगर स्थित ससुराल से आया था। युवक की मौत की क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बूंदीपार गांव निवासी रामपूजन ने बताया जितेंद्र की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व खेसरहा थाना क्षेत्र में हुई थी। जितेंद्र की पत्नी कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके में ही रह रही है। बृहस्पतिवार की शाम को वह ससुराल से लौटकर आया था। खाना खाकर कमरे में जितेंद्र सोने चला गया। घर के अन्य सदस्य भी सोने चले गये। वह भी घर के बरामदे में सो गए। शुक्रवार को सुबह नींद खुलने पर देखा कि बेटा जितेंद्र फंदे से लटका हुआ है। शोर मचाकर घर के अन्य लोगों को बुलाया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने घटनास्थल पर आकर शव को कुंडी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें