फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, केस

Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली थाना क्षेत्र के कौवाटार का मामला
विज्ञापन


- मौत के पहले महिला ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों के पास भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कौवाटार में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जेठानी व पति पर केस दर्ज किया है।
गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट निवासी सलीम पुत्र इस्माइल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सन 2015 में बेलहवा निवासी सलीम पुत्र नसीबुल्लाह के साथ उसने अपनी बहन अफसाना खातून 30 वर्ष की शादी किया था। कुछ ही दिन बाद उसका पति सलीम और उसकी जेठानी उनकी बहन को कभी दहेज तो कभी कम सुंदरता का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब 12 बजे बहन अफसाना खातून ने उसकी पत्नी को फोन करके बताया कि उसका पति सलीम उसकी जेठानी और उसके दो बच्चे मिलकर उसकी हत्या का प्लान बना रहे हैं। उनके प्लान का उसने छुपकर वीडियो भी बना लिया था और बताया था कि यह वीडियो आप लोगों तक पहुंच जाएगा, लेकिन सुबह उन्हें अफसाना की मौत की खबर मिली।

उसने बताया कि उसके बहनोई सलीम ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। अफसाना के बड़े भाई परवेज ने बताया कि उनकी बहन के मोबाइल से सारा डाटा डिलीट कर दिया गया है। उसमें सिर्फ एक ही वीडियो बची है जिसमें उनका बहनोई उनकी बहन की लाश को पंखे से उतार रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि मृतका के भाई सलीम की तहरीर पर पति सलीम और जेठानी पर दहेज प्रताडना और आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें